{"_id":"601303d58ebc3e32c133a027","slug":"rickshaw-driver-fell-while-unloading-goods-from-the-roof-of-bus-died-in-hospital-lakhimpur-news-bly435207274","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की छत से सामान उतारते वक्त रिक्शा चालक गिरा, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की छत से सामान उतारते वक्त रिक्शा चालक गिरा, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
पलियाकलां। गौरीफंटा बार्डर पर यात्री बस से सामान उतारते वक्त एक रिक्शा चालक बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रिक्शा चालक को इलाज के लिए पलिया सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
धनगढ़ी-नेपाल के कैलाली जिला निवासी तपेंद्र (25) गौरीफंटा बार्डर पर रिक्शा चलाकर अपना परिवार चलाता था। गुरुवार को बस से सवारियां ले जाने के लिए वह बॉर्डर पर पहुंचा था। इस दौरान यात्रियों का सामान उतारने के लिए जैसे ही तपेंद्र बस की छत पर चढ़ा कि ड्राइवर ने बस पीछे लौटा दी, जिससे बस की छत पर चढ़ा तपेंद्र खुद पर नियंत्रण खो बैठा और बस से नीचे आ गिरा। आनन-फानन में उसे गौरीफंटा पीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे पलिया सीएचसी रेफर किया गया, लेकिन पलिया सीएचसी लाने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मामले में अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी है।