{"_id":"642c80abe066e4a3280792b4","slug":"rhinoceros-napoleon-was-angry-killed-the-cub-lakhimpur-news-c-4-1-117183-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुस्से में था गैंडा नेपोलियन... शावक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुस्से में था गैंडा नेपोलियन... शावक को मार डाला
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व के भादी ताल में मृत गैंडा शावक
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व की गैंडा पुनर्वासन योजना फेज-2 में एक गैंडा शावक की मौत हो गई। गैंडा शावक का शव सोमवार शाम भादीताल (छंगानाला) के पानी में पड़ा देखा गया। डीटीआर प्रशासन का मानना है कि पुनर्वासन क्षेत्र के ताकतवर गैंडे नेपोलियन के हमले में शावक की मौत हो हुई है। पोस्टमार्टम में शावक के गले और पेट में गहरे घाव मिले हैं।
दुधवा टाइगर रिजर्व में चल रही गैंडा पुनर्वासन योजना फेज-2 बेलरायां रेंज में संचालित है। इसमें तीन मादा और एक नर को रखा गया था। दो तीन साल पहले इनमें से एक मादा ने एक नर बच्चे को जन्म दिया था। इसको मिलाकर यहां कुल पांच गैंडे हो गए थे। सोमवार को गैंडा पुनर्वासन क्षेत्र की पेट्रोलिंग के दौरान वनकर्मियों को एक गैंडा शावक का शव भादी ताल के पानी में पड़ा दिखाई दिया। वनकर्मियों ने इसकी सूचना दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी और फील्ड डायरेक्टर बी प्रभाकर को दी।
देर शाम दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और गैंडे के शव को बाहर निकाला। इस नर गैंडा शावक के गर्दन के पास और पेट के अलावा शरीर के कई हिस्सों पर सींग चुभने के गहरे घाव दिखाई दिए। शावक की आंत फट गई थी। इससे अनुमान लगाया गया कि नर गैंडे नेपोलियन से हुए संघर्ष में शावक मारा गया है।
विज्ञापन
पार्क अधिकारियों ने बताया कि दो दिन से नेपोलियन काफी गुस्से में दिख रहा था। शक होने पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई थी। सोमवार को इसी पेट्रोलिंग के दौरान गैँडा शावक का शव बरामद हुआ है।
तीन डाक्टरों के पैनल ने किया गैंडा शावक का पोस्टमार्टम
मंगलवार सुबह तीन डाक्टरों के पैनल ने गैंडा शावक का पोस्टमार्टम किया। पैनल में दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर, कतर्नियाघाट के पशु चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार और बेलरायां के पशु चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा शामिल थे। पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि शावक की आयु करीब दो-तीन साल थी। आंत फटने और गर्दन पर गहरा घाव होने के कारण अत्यधिक रक्तस्त्राव होने से इसकी मौत हुई है। गैंडा शावक की मौत दो दिन पहले किसी ताकतवर गैंडे के साथ संघर्ष में घायल होने से हुई है।
दो माह के अंदर दो गैंडा शावकों की हो चुकी है मौत
दुधवा टाइगर रिजर्व में दो माह के अंदर दो गैंडा शावकों की मौत हो चुकी है। गैंडा पुनर्वासन योजना फेज-2 में सोमवार को गैंडा शावक का शव मिलने से पहले छह फरवरी 2023 को गैंडा पुनर्वासन योजना फेज-1 में एक गैंडा शावक का शव बरामद हुआ था। वह गैंडा शावक बाघ हमले में मारा गया था। मार्च माह में हुई गैंडों की गणना में गैंडा पुनर्वासन योजना के दोनों फेज में 46 गैंडे मिले थे। अब इन गैंडों की संख्या घटकर 45 रह गई है।