फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rhino

दुधवा नेशनल पार्क में गैंडों में संघर्ष, एक की मौत

Thu, 02 Jul 2015 12:01 AM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 02 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
rhino
दुधवा नेशनल पार्क की सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर गैंडा परियोजना क्षेत्र में बुधवार को दो गैंडों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष इतना जोरदार था कि इसमें एक गैंडे की मौत हो गई। माना यह जा रहा है कि किसी मादा गैंडे के लिए दो नर गैंडों के बीच यह प्रणय संघर्ष था। सूचना मिलते ही वार्डेन एनके उपाध्याय मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के सोनारीपुर रेंज में सलूकापुर गैंडा परियोजना क्षेत्र के अम्हा फांटा में बुधवार दोपहर एक गैंडे का शव देखा गया। उसके शरीर पर कई जख्म थे। सूचना वार्डेन को दी गई। जिस पर वार्डेन एनके उपाध्याय मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। घटनास्थल पर गैंडों में संघर्ष की पुष्टि हुई है। पार्क अधिकारियों के मुताबिक गैंडों में काफी देर तक संघर्ष हुआ है जिससे एक गैंडे की मौत हो गई है। उसके शरीर पर कई जगह जख्म मिले हैं। गैंडे की संघर्ष में हुई मौत से पार्क को एक और तगड़ा झटका लगा है। इससे पहले भी दुधवा नेशनल पार्क के अंदर चल रही गैंडा पुनर्वास परियोजना में गैंडों के बीच प्रणय संघर्ष में कई नर गैंडों की जान जा चुकी है।  
विज्ञापन


तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
मृत गैंडे का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने पार्क में ही किया। पैनल में डॉ. जेबी सिंह, डॉ. सौरभ सिंघई और डॉ. नेहा सिंघई शामिल रहे।

सुहेली की बताई जा रही तीसरी संतान  
मरने वाला गैंडा मादा गैंडा सुहेली की तीसरी संतान बताई जा रही है। बताया गया है कि उसकी उम्र करीब छह साल थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गहरे घावों से मौत की पुष्टि
तीन डॉक्टरों के पैनल ने गैंडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पार्क प्रशासन को सौंप दी है। वार्डेन के मुताबिक रिपोर्ट में गैंडे की मौत आपसी संघर्ष में आए गहरे जख्मों की वजह से होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मादा गैंडा सुहेली की तीसरी, छह साल की नर संतान की दूसरे गैंडे से हुए संघर्ष में मौत हो गई है। उसका पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया है।
-एनके उपाध्याय
वार्डेन, दुधवा नेशनल पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed