फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Review found 1619 cases pending, instructions for disposal

Lakhimpur Kheri News: समीक्षा में लंबित मिले 1619 वाद, निस्तारण के निर्देश

Tue, 26 Dec 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 26 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Review found 1619 cases pending, instructions for disposal
गोला में तहसील न्यायालयों का निरीक्षण करते एडीएम

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। एडीएम संजय सिंह ने सोमवार को राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण कर वादों की समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम न्यायालय में सबसे पुराने 10 वर्षों के वादों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की।
वर्ष 1988 से लंबित चल रही बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल बनाम रामसेवक पत्रावली को देखा। एडीएम को बताया गया कि धारा 24 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के 580 मुकदमे लंबित चल रहे हैं और 20 नए मुकदमे आए। 24 दिसंबर तक कुल 600 मुकदमों में 366 का निस्तारित किया जा चुका हैं और 234 लंबित हैं। 74 मुकदमों में सीमांकन रिपोर्ट नहीं मिली।
विज्ञापन

इधर, 16 सितंबर से तहसीलदार के न्यायालय में 1355 वादों में 830 का निस्तारण हो गया है, 532 अवशेष हैं। तहसीलदार न्यायिक के यहां कुल 1108 मुकदमे में 445 का निस्तारण किया, 663 शेष हैं। तहसीलदार गोला सुखबीर सिंह ने बताया की धारा 67 के 368 मुकदमे पूर्व के थे। पांच नए आए हैं। 183 का निस्तारण हो चुका है और 190 अवशेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने वादों का निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संदीप कुमार अवस्थी ने एडीएम से मांग की तहसीलदार न्यायिक का का संचालन सुचारु कराया जाए। पेशकार की कमी पूरी की जाए। इस मौके पर एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार सुखबीर सिंह, पेशकार शैलेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed