फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Revenue collection of amino Indefinite strike

राजस्व संग्रह अमीनों की  अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 02 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Revenue collection of amino Indefinite strike
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
धरना प्रदर्शन कर साथी की हत्या पर जताया विरोध, हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। संग्रह अमीन अशोक श्रीवास्तव के हत्यारों की गिरफ्तारी अब तक न होने पर राजस्व संग्रह अमीनों ने रोष जताते हुए धरना प्रदर्शन किया। संग्रह अमीनों ने मांग की कि हत्यारों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए। उनके परिवार को सरकार की ओर से 50 लाख रुपये का मुआवजा तत्काल दिया जाए। 
राजस्व संग्रह अमीनों ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यह हड़ताल मांगे पूरी होने तक जारी रहेंगी। अमीन कार्य बहिष्कार करते हुए नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में इकठ्ठा हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

घरने को संबांधित करते हुए अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने मांग की कि संग्रह अमीन अशोक श्रीवास्तव के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। संग्रह अमीनों को शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता के आधार पर दिए जाए। सभी राजस्व संग्रह अमीनों को संग्रह अनुसेवक उपलब्ध कराए जाएं। धरने के बाद अमीनों ने डीएम को ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन में अरुणेश मिश्र, बलराम सिंह, चंद्र शेखर, अनंगपाल सिंह, लक्ष्मण यादव, रमेश मिश्र, अवधेश पांडेय, अनिल कुमार, राजेंद्र पुष्कर, राकेश, जितेंद्र सिंह, हरीनाम आदि राजस्व संग्रह अमीन शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed