फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report order on Punjab MLA

पंजाब के विधायक पर रिपोर्ट के आदेश

Thu, 02 Jun 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report order on Punjab MLA
लखीमपुर खीरी। स्पेशल जज एमपी-एमएलए कोर्ट मोना सिंह ने पंजाब के विधायक सहित पांच आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसीजेएम मोना सिंह की अदालत में शहर की सीतापुर रोड के सरना कोठी के रहने वाले विवेक श्रीवास्तव ने पंजाब के विधायक प्रीतम सिंह सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाडे़ की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

अदालत में याचिका पेश करते हुए पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के विधायक प्रीतम सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि विधायक प्रीतम सिंह ने फर्जी व शेल कंपनियां बनाईं। फिर लोगों को प्रलोभन और लालच देकर लाखों रुपये निवेश कराए। भटिंडा पंजाब के पते से तो रानीबाग दिल्ली के पते से अलग अलग पांच कंपनियां बनाई गईं।
विज्ञापन

जिनमें सेबी से प्रतिबंध लागू किए जाने के बावजूद लोगों से धन जमा कराते रहे। इस मामले में सबसे पहले नैनी प्रयागराज में 24 दिसंबर 2020 को राजेंद्र प्रसाद ने नैनी थाने में दर्ज कराई थी। इसके बावजूद कंपनी के एजेंट्स ने तमाम लोगों से रकम जमा कराना जारी रखा। अदालत ने मामले की गंभीरता देखते हुए कोतवाली पुलिस को आदेशित किया है कि मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए विवेचना की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed