फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report of hostage taking and assault against three peoplReport of hostage taking and assault against three peoplee

Lakhimpur Kheri News: तीन लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट की रिपोर्ट

Fri, 28 Feb 2025 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Report of hostage taking and assault against three peoplReport of hostage taking and assault against three peoplee
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी एक युवक ने दो नामजद सहित एक अज्ञात युवक पर बंधक बनाकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना 17 दिसंबर 2024 की है। पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी मुन्नालाल ने कहा है कि वह विधि व्यवसाय करते हैं। घटना वाले दिन मोहल्ले का ही सरस कुमार पांडेय नशे में था और उसके दरवाजे के सामने गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन

बताया कि नशे ही हालत में वह जमीन पर गिर पड़ा, जिससे उसे चोटें भी आईं। यह देखकर दरवाजा बंद कर लिया। अगले दिन सुबह करीब 10.30 बजे जब वह पैदल तहसील जा रहे थे। इसी दौरान गोला रोड हनुमान मंदिर के निकट सरस कुमार पांडेय, पवन पांडेय व एक अन्य व्यक्ति ने सामने से बाइक लगा दी और जबरन बिठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सरस कुमार पांडेय जबरन अपने घर ले गया और तीनों ने बंधक बनाकर मारपीट की। आरोपियों ने जाति सूचक गालियां भी दीं। किसी तरह पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और बंधन मुक्त कराया। पुलिस को तहरीर दिए जाने के बाद भी जब मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed