फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report filed against three people in the case of youth committing suicide

युवक के आत्महत्या करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 29 Dec 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Report filed against three people in the case of youth committing suicide
कोतवाली के गेट पर धरना देते मृतक के परिवार के घरवाले।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने कोतवाली पर दिया धरना
विज्ञापन

सोमवार को सूदखोरों से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर कर ली थी आत्महत्या
मोहम्मदी। सूदखोरों से तंग आकर युवक के जहर खाकर आत्महत्या करने केे मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी मृतक दिलीप अरोड़ा की पत्नी गुड़िया अरोड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके पति को मोहल्ला शुक्लापुर के गनेश दस बजे के करीब घर से बुलाकर साथ ले गए थे। थोड़ी देर बाद उसके पति गंभीर हालत में रामलीला मैदान में तालाब के पास पड़े मिले थे। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें नगर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। मृतक की पत्नी का यह भी कहना है कि उसके पति ने मोहल्ला शुक्लापुर के माया अग्निहोत्री से कुछ रुपया बीस प्रतिशत ब्याज पर लिया था। पैसे की वसूली को लेकर आरोपी आए दिन मानसिक शारीरिक यातनाएं देते थे। इसके चलते ही पति ने आत्महत्या कर ली, पुष्टि उनकी जेब से मिले सुसाइड नोट से भी होती है। पुलिस ने मृतक की पत्नी गुड़िया अरोड़ा की तहरीर पर गनेश, पालू, माया अग्निहोत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर काफी देर तक चलता रहा ड्रामा
परिजन का कहना था कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो, उसके बाद ही वह शव का अंतिम संस्कार करेंगे। काफी देर तक हंगामा चला। मृतक की पत्नी अपनी सास और कुछ अन्य लोगों के साथ कुछ देर के लिए कोतवाली गेट पर बैठ गईं। पुलिस ने काफी समझाया बुझाया। रिपोर्ट की कापी मिलने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। इंस्पेक्टर विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के घर पर बराबर दबिश दी जा रही है। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed