फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report filed against retired babu of DPRO office under Prevention of Corruption Act

डीपीआरओ कार्यालय के रिटायर्ड बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 May 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Report filed against retired babu of DPRO office under Prevention of Corruption Act
लखीमपुर खीरी। विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय से करीब सात माह पहले रिटायर हो चुके वरिष्ठ सहायक लिपिक भजनलाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। करीब एक साल पहले बाबू द्वारा अपने कार्यालय में किसी अन्य व्यक्ति से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कराई थी। हालांकि जांच के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया लेकिन किसी शिकायकतकर्ता ने आईजीआरएस पोर्टल पर वीडियो अपलोड कर बाबू के खिलाफ कार्यालय में धन उगाही किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय में तत्कालीन बाबू भजनलाल के पास सचिव के स्थापना पटल के साथ ही कई अन्य कार्यों के पटल थे। इसी दौरान करीब एक साल पहले बाबू को रुपये देने के साथ ही किसी ने वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। मामला सुर्खियों में आने पर तत्कालीन सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने मामलेे की जांच कराई थी लेकिन तब कोई विशेष कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। 30 सितंबर 2021 को बाबू भजनलाल रिटायर हो गए थे। इसके बाद किसी शिकायतकर्ता ने रुपये लेते हुए बाबू का वीडियो क्लिप आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड कर शिकायत दर्ज करा दी। इस पर संज्ञान लेते हुए शासन ने रिटायर हो चुके बाबू के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि बेहजम ब्लॉक के एडीओ पंचायत रामाधार ने रिटायर बाबू भजनलाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच सीओ सिटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed