फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Remembering the Fallen Obituary

शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Sat, 14 Feb 2015 06:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Feb 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
Remembering the Fallen Obituary
शहीद भगत सिंह नि:स्वार्थ सेवा समिति ने शहीदों की याद में कार्यक्रम ‘जरा याद करो कुर्बानी’ का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष जसपाल सिंह पाली ने इस मौके पर बताया कि 14 फरवरी को ही सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई थी। फांसी की सजा सुनते ही इन देशभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खुशी के कारण उनका वजन बढ़ गया। भगत सिंह ने अंग्रेज सरकार को एक पत्र भी लिखा। 23 वर्ष की उम्र में भगत सिंह तथा उनके साथी सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गई।
विज्ञापन

सरदार भगत सिंह नि:स्वार्थ सेवा समिति ने उन शहीदों को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जसपाल सिंह पाली ने कहा कि आज युवाओं को इन क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में सुशांत सिंह, नीरज सिंह, रवि तिवारी, राकेश कुमार, जसवीर सिंह, अनूप कुमार, धनंजय मिश्र, कृष्ण मुरारी तिवारी, अंकित, राहुल, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed