फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Remembered the contribution of Congress from the freedom struggle to the reconstruction of the country

आजादी के संघर्ष से लेकर देश के पुनर्निर्माण में कांग्रेस का योगदान किया याद

Wed, 29 Dec 2021 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Remembered the contribution of Congress from the freedom struggle to the reconstruction of the country
कांग्रेस कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाते कार्यकर्ता।
कांग्रेसियों ने मनाया 137वां स्थापना दिवस
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय पर मनाया गया। इस दौरान आजादी के संघर्ष से लेकर देश के पुनर्निर्माण में कांग्रेस के योगदान को याद किया।
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें ऐसी ताकतों से सावधान रहने को कहा जो देश की विभूतियों के योगदान को नकारती हैं। जिला उपाध्यक्ष सहजेंद्र दीक्षित ने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अन्य नेताओं द्वारा देश के लिए किए गए त्याग की चर्चा कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता ने सभी को विभाजनकारी ताकतों से संघर्ष करते हुए आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की बात कही। संचालन संजय गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ- रामकुमार वर्मा, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कोमल सिंह, अधिवक्ता पंकज मिश्रा, शाकिर अली, राजेंद्र गुप्ता, कामिल उस्मानी, महिपाल यादव, रवि गोस्वामी आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। ध्वजारोहण कर कांग्रेस के योगदान को याद किया गया। कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस में कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान के बाद कांग्रेस पार्टी के इतिहास के बारे चर्चा की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सत्यबंधु गौड़, रामकिशोर बाजपेई, डॉ हरीनाथ उपाध्याय ने विचार रखे। इस दौरान बलराम वरुण, प्रद्युमभन मिश्रा, अनिल गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, डॉ महेंद्र कुमार, जीशान, तस्लीम ख़ान मुस्ताक़ अहमद, प्रेम सिंह, विमल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed