फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   relly presented the journey of development of the tharu traibles in the republic day parade

लखनऊ की परेड में छाई रही थारू विकास यात्रा की झांकी

Wed, 27 Jan 2016 05:34 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 27 Jan 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
relly presented the journey of development of the tharu traibles in the republic day parade
उल्लेखनीय है कि थारू जनजाति विकास की मुख्य धारा से अब भी दूर हैं। जनपद लखीमपुर खीरी में नेपाल की सीमा से सटे दुधवा के जंगलों में 37 थारू आदिवासियों की ग्रामसभाएं हैं। डीएम किंजल सिंह ने जिले में अपनी तैनाती के साथ  थारूओं के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक  विकास के लिए प्रयास शुरू किए। ग्राम सभावार स्वयं सहायता समूह बनवाए तथा उनके हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया।  
विज्ञापन

थारू महिलाओं के हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग के माध्यम से निर्मित उत्पादों की बिक्री और थारू संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए गोवा में आयोजित लोकोत्सव 2016 में पहली बार प्रतिभाग कराया। थारू बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए जूडो कराटे और 1090 पावर वूमेन लाइन का भी प्रशिक्षण दिया गया। ब्यूरो आफ  पार्लियामेंटी स्टडीज के अध्ययन कार्यक्रम में थारू छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा संसद का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इसके अलावा थारू : दि राइजिंग कार्यक्रम के माध्यम से थारू गांवों में आठ दिवसीय कैंप लगाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित योजनाओं को क्रियान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थारू आदिवासी जनजाति के विकास के क्षेत्र में किए गए सकारात्मक एवं नव अन्वेषी प्रयासों को अनुमोदित करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने के लिए पहली बार किसी जिले को शासन ने अवसर प्रदान किया। थारू जनजाति के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने थारू छात्राओं को पार्टी कार्यालय बुलाकर आशीर्वाद दिया तथा द राइजिंग थारू का गुब्बारा उड़ाकर थारू छात्राओं को आसमान की ऊंचाई छू लेने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर थारू लोक गायक रामसमुझ ने थारू लोकगीत प्रस्तुत किया। थारू जनजाति के विकास एवं संस्कृति को वैश्विक पटल पर संरक्षित करने और पहचान दिलाने के लिए थारू वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया। इस मौके पर बीएसए डॉ. ओपी राय, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, एसडीएम विनोद कुमार, ज्वांइट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, अजय पांडेय, राजीव कुमार, सुनील झा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed