फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Registration of applicants for skill development training start

कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए आवेदकों का पंजीकरण शुरू

Wed, 28 Jan 2015 05:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Jan 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर पालिका परिषद बेरोजगार लोगों को रोजगार मुहैय्या कराने के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण देगी। इसके लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के इच्छुक व्यक्ति जल्दी ही अपना पंजीकरण नगर पालिका परिषद और डूडा में कार्यालय में करा लें। पालिका और प्रशासनिक अधिकारी प्रशिक्षण के लिए आवेदकों का चयन कर प्रशिक्षण की तिथि घोषित करेंगे।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी मृत्युंजय यादव ने बताया कि लाभार्थियों का चयन करने के बाद प्रशिक्षण के लिए अलग-अलग ट्रेड में आवेदकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। ईओ के मुताबिक कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए वयस्क होना जरूरी है। अभी आवेदन करने की अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। लेकिन जल्दी पंजीकरण कराने पर आवेदक को प्रशिक्षण के लिए ट्रेड चयन करने में आसानी होगी। ईओ ने बताया कि नगर पालिका और डूडा कार्यालय में आवेदकों के पंजीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद जल्दी प्रशिक्षण के लिए संस्था का चयन कर प्रशिक्षण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed