फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reducing obesity Yoga therapy is not

मोटापा कम करने की थेरेपी नहीं है योग

Sun, 05 Jul 2015 11:51 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Reducing obesity Yoga therapy is not
योग दिवस पर योग की जो फजीहत हुई यह योग जैसे गुरुसाध्य दुलर्भ ज्ञान का अपमान है। योग वस्तुत: अनंत तत्व का अनंत में विलीन होने का नाम है। योग कोई मोटापा कम करने की थेरेपी नहीं है। यह बात शहर में आए शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने एक मुलाकात में कही।  
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि निर्माण को लेकर शंकराचार्य ने कहा राम जन्मभूमि हिंदुओं की आस्था का विषय है लेकिन इस देश का दुर्भाग्य है कि यहां आस्था के हर विषय को विवादित बना दिया जाता है। वहां रामजन्म भूमि तो है ही अब तो इस बात को न्यायालय ने भी मान लिया है। वहां राम मंदिर भी बना है। बस उसे भव्य रूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा यह राम जी की कृपा से ही हो पाएगा। उन्होंने कहा इस देश का मुस्लिम राजनीतिक रूप से जागरूक है। यही कारण है जो भी राजनीतिक दल सत्ता में आता है मुस्लिम वोट बैंक को प्राप्त करने के लिए उनकी इच्छा के अनुरूप व्यवहार करने लगता है। यही कारण है कि सरकारें हर बात पर समझौता करने लगती हैं। यही योग दिवस में भी हुआ। उन्होंने कहा योग दिवस पर योग की जो फजीहत हुई वह अत्यंत शर्मनाक है। यहां पीटी, व्यायाम और आसन को योग माना जाने लगा। उन्होंने कहा योग उस अनंत तत्व का अनंत में विलीन होने का नाम है। योग एक घटित होने वाली क्रिया है। योग कोई मोटापा कम करने की थेरेपी नहीं है। योग का संबंध स्थूल शरीर से है ही नहीं लेकिन यह दुर्भाग्य है कि आज परम दुर्लभ गुरुकृपा साध्य अनुष्ठान व्यवसाय और प्रदर्शन की विषय वस्तु बनकर रह गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed