फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Red alert in Dudhwa on Holi, crackdown on poachers to be tightened

Lakhimpur Kheri News: होली पर दुधवा में रेड अलर्ट, शिकारियों पर कसेगा शिकंजा

Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Red alert in Dudhwa on Holi, crackdown on poachers to be tightened
हा​थियों के साथ पेट्रोलिंग करते वन कर्मी। स्रोत-वन विभाग।
बांकेगंज। होली के मद्देनजर दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में रेड अलर्ट जारी किया गया है। डीटीआर के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने होली के दौरान जंगल में घुसपैठ और शिकार आदि की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश वन कर्मियों को दिए हैं।
विज्ञापन

एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि होली के दौरान हिरन, पाढ़ा, चीतल, जंगली सूअर आदि वन्यजीवों समेत पक्षियों के शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं होली होने के कारण वन विभाग का काफी स्टाफ भी छुट्टी पर होता है। इसका फायदा उठाकर शिकारी और अपराधी जंगल में अवैध शिकार का प्रयास करते हैं। लिहाजा रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व के अफसरों समेत फील्ड कर्मियों, डाॅग स्कवाॅयड और एसटीपीएफ (स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स) के जवानों को यह निर्देश दिए गए हैं कि शिकार के लिए संवेदनशील स्थलों और घुसपैठ वाले रास्तों पर कड़ी नजर रखी जाए। अवैध घुसपैठ रोकने के लिए भारत-नेपाल सीमा से सटे जंगल के चप्पे-चप्पे पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों पर भी रहेगी नजर
एफडी ने बताया कि होली के मौके पर दुधवा आने वाले सैलानियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी कि कहीं सैलानी की आड़ में कोई शिकारी न आ जाए। इसके साथ यह भी देखा जाएगा कि कोई सैलानी मांस मदिरा का सेवन न करने पाए। इसलिए आने वाले सैलानियों की आईडी चेक की जाएगी और उनके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।


हाथियों के साथ पेट्रोलिंग शुरू
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉॅ. एच राजामोहन के मुताबिक, दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर सेंक्चुरी, दक्षिण सोनारीपुर रेंज समेत समूचे डीटीआर में हाथियों के जरिए पेट्रोलिंग शुरू करा दी गई है। आधुनिक हथियारों से लैस वन कर्मी और एसटीपीएफ के जवान जंगल के चप्पे-चप्पे पर गश्त कर रहे हैं। दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी के अलावा संबंधित डिवीजनों के एसडीओ, वन्यजीव प्रतिपालक और रेंजर के नेतृत्व में गठित वन कर्मियों की टीम हाथियों संग संवेदनशील स्थलों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed