{"_id":"68530da22ff4ab528902587c","slug":"recruit-training-begins-in-police-line-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-148488-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पुलिस लाइन में रिक्रूट का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पुलिस लाइन में रिक्रूट का प्रशिक्षण शुरू
Thu, 19 Jun 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन में 1700 पुलिस रिक्रूट का नौ माह की प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू हो गया। बुधवार को आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने रिक्रूट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा पर जोर दिया। कहा कि प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक और मानसिक दक्षता के साथ-साथ कानून की बारीकियों को समझना जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान रिक्रूट्स के रहने की व्यवस्था देखीं। मेस का भी निरीक्षण किया।
रिक्रूट्स के खोले गए सैलरी अकाउंट
प्रशिक्षण के पहले दिन ही रिक्रूट्स के सेलेरी अकाउंट खुलने शुरू हो गए हैं। पहले चरण से कई रिक्रूट्स के खाते खोले गए हैं। बाकी के लिए भी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आईजी ने निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्थाओं, हथियारों के रखरखाव और प्रशिक्षण सुविधाओं की समीक्षा भी की।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीकों, साइबर क्राइम और जनता से संवाद जैसे विषय शामिल हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये रिक्रूट प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे। इस मौके पर एएसपी पूर्वी पवन गौतम, एएसपी पश्चिमी प्रकाश कुमार, सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी और शहर कोतवाल हेमंत रात समेत सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।