फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Recovery will be made from the head and secretary for making payment through fake muster roll

Lakhimpur Kheri News: फर्जी मस्टररोल से भुगतान निकालने पर प्रधान, सचिव से होगी रिकवरी

Wed, 23 Apr 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Recovery will be made from the head and secretary for making payment through fake muster roll
लखीमपुर खीरी। ईसानगर के कबिरहा ग्राम पंचायत में मनरेगा के कार्यों में फर्जी मस्टररोल लगाकर भुगतान निकालने के मामले विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नोटिस के बाद अब संबंधित सचिव और प्रधान सहित अन्य जिम्मेदारों से रिकवरी की जाएगी। रिकवरी को लेकर विभाग ने आंकलन शुरू कर दिया। इस मामले में बीडीओ ईसानगर प्रदीप चौधरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ईसानगर ब्लॉक की पंचायत कबिरहा में मनरेगा के फंड से एक ही काम के लिए चार मस्टररोल बनाकर एक दिन की मजदूरी के नाम पर 9,480 रुपये निकाले गए। यह खेल छह दिनों तक चला, जिसमें 50 हजार रुपये से अधिक निकाले गए।
विज्ञापन

खास बात यह कि दर्शाए गए समय पर काम ही नहीं हुआ। मनरेगा पोर्टल पर 16 अप्रैल को कबिरहा में प्राथमिक स्कूल के पीछे तालाब की खोदाई और सफाई का काम दर्शाया गया है। इस काम में 10 श्रमिक को दिखाया गया, लेकिन वहां पर काम ही नहीं होना पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए मनरेगा में इस तरह के खेल आम हैं। पोर्टल पर ऐसे दर्जन भर ज्यादा मामले हैं, जिनमें यह इस तरह खेल होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed