{"_id":"64cbeccd321c69cda9025064","slug":"recall-of-fitness-of-school-vehicles-after-notice-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-3083-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नोटिस के बाद आई स्कूली वाहनों की फिटनेस की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नोटिस के बाद आई स्कूली वाहनों की फिटनेस की याद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवहन विभाग के नोटिस के बाद स्कूल संचालकों को वाहनों की फिटनेस की याद आई है। बीते पांच दिन में करीब 10 स्कूली वाहन फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। अन्य वाहनों को मिलाकर यह संख्या 40 बताई जा रही है। जिले में अब भी करीब 200 अनफिट स्कूली वाहन दौड़ रहे हैं।
शहर और कस्बे के स्कूलों के वाहनों को मिलाकर जिले में करीब 850 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। कुछ दिन पहले कराई गई जांच में परिवहन विभाग को जिले में 212 स्कूली वाहन अनफिट मिले थे। विभाग ने स्कूल संचालकों को नोटिस दिया था। नोटिस के बाद स्कूली वाहन फिटनेस के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचने लगे हैं। बीते पांच दिनों में 10 स्कूली वाहनों ने फिटनेस कराई है।
एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि बीते चार दिन में करीब 40 वाहन फिटनेस के लिए आए। इनमें स्कूली वाहन भी शामिल हैं।
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में कई अनफिट वाहनों पर कार्रवाई
परिवहन अधिकारियों ने 31 जुलाई तक चले सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में 55 से अधिक अनफिट वाहनों पर कार्रवाई की। वाहनों के दस्तावेजों की पड़ताल और सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।