Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reasoning was confusing, questions from other subjects were easy

Lakhimpur Kheri News: रीजनिंग ने उलझाया, बाकी विषयों के सवाल रहे आसान

Sun, 01 Nov 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Reasoning was confusing, questions from other subjects were easy
जीजीआईसी से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
लखीमपुर खीरी। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया। हालांकि रीजनिंग के कुछ सवालों ने उन्हें उलझाया। अभ्यर्थियों के मुताबिक, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को समझने में भी थोड़ा समय लगा, लेकिन अन्य विषयों के सवाल अच्छे थे। रविवार को शहर समेत जिले के 25 केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा हुई। इसमें 14,125 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 6,035 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। दोनों पालियों में किसी भी अभ्यर्थी के नकल करते पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने सीबी सिंह गौढ़ कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी/एडीएम (न्यायिक) बृजपाल सिंह ने बताया कि पहली पाली में 10,080 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 6,982 उपस्थित और 3,098 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 10,080 के सापेक्ष 7,143 उपस्थित और 2,937 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------

रीजनिंग के प्रश्न थोड़े कठिन थे। समझने के बाद सभी के उत्तर दिए।
-अनिका मिश्रा, लखनऊ
------------

सामान्य ज्ञान के सवाल समझने में कुछ समय लगा, लेकिन अन्य विषयों के प्रश्न अच्छे थे।
-विशाल यादव, बलरामपुर
---
बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़
लखीमपुर खीरी। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पीईटी संपन्न होने के बाद घर लौटने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। अचानक भीड़ बढ़ने से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रेन में सवार होने के लिए अभ्यर्थियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। सीट पाने की होड़ में अन्य यात्रियों को भी परेशानी हुई।
हालांकि, रोडवेज बस अड्डे पर अपेक्षाकृत राहत रही। अभ्यर्थियों को बस से गंतव्य तक पहुंचने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। जिले में दो पालियों में हुई पीईटी में करीब 14 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की पाली के बाद कुछ अभ्यर्थी रवाना हो गए, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर फिर भीड़ बढ़ गई।

लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई थी। सभी अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। संवाद

जीजीआईसी से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद

जीजीआईसी से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

जीजीआईसी से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद

जीजीआईसी से परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed