फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Razia became Student of the Year

Lakhimpur Kheri News: राजिया बनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Thu, 02 Apr 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Razia became Student of the Year
स्टूडेंट ऑफ द ईयर बनी राजिया को साइकिल भेंट करते शिक्षक। संवाद
निघासन। संविलियन स्कूल ढखेरवा खालसा में बुधवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

यहां ब्लॉक जिला व मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा आठ की छात्रा राजिया को शत-प्रतिशत उपस्थिति व उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक वैभव पांडे ने राजिया को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा छह छात्राओं को स्टडी टेबल भी वितरित की गईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार पांडे ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री अभिषेक वाजपेई तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पचपेड़ी के प्रधानाध्यापक रूप सिंह यादव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अजय गुप्ता, रमेश चंद्र तिवारी, प्रधानपति रामऔतार, निर्मल चतुर्वेदी, विजय श्रीवास्तव, शरद गुप्ता, रफीक, शिवशंकर, सुनील यादव, अक्षय सिंह सहित अन्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed