{"_id":"6691b58a52dde03da30cb7c4","slug":"ration-not-distributed-due-to-non-lifting-of-rice-consumers-upset-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-124483-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चावल का उठान न होने से नहीं बंटा राशन, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चावल का उठान न होने से नहीं बंटा राशन, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में 8 से 20 से जुलाई तक राशन वितरण होना था। अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं, 21 किलो चावल और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल का वितरण होना है। गेहूं तो पहुंच गया, लेकिन अधिकांश दुकानों पर चावल का उठान नहीं हुआ है। इससे उपभोक्ताओं को आपदा में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सर्वर की समस्या होने से अभी तक 22 फीसदी ही वितरण हुआ है।
जनपद में 1492 सरकारी राशन की दुकानें हैं और 825640 राशन उपभोक्ता हैं। जिनको आठ से 20 जुलाई तक राशन वितरण होना है। इसमें 715750 पात्र गृहस्थी और 109890 अंत्योदय उपभोक्ता हैं। अब तक चावल का उठान न होने से कोटेदार काफी परेशान हैं। कोटेदारों ने बताया कि उनको समय से राशन नहीं मिलेगा तो वह तय समय पर कैसे वितरण कर पाएंगे।
उपभोक्ता रोज उनकी दुकान पर राशन वितरण के बारे में पूछने पहुंच रहे हैं। जवाब देते-देते थक चुके हैं। चावल नहीं मिलेगा तब तक वितरण शुरू करना उचित नहीं है। शहर के अधिकांश जगहों पर चावल का उठान न होने से वितरण शुरू नहीं हो सका। वहीं पुलिया, निघासन, धौरहरा, मितौली, मैगलगंज आदि जगह यह समस्या बनी है।
विज्ञापन
काम नहीं कर रहा सर्वर, वितरण में दिक्कतें
कोटेदारों ने बताया कि राशन वितरण में सर्वर बड़ी समस्या बना है। पूरे-पूरे दिन सर्वर सही से नहीं चलता। जिसकी वजह से राशन वितरण नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में वह तो परेशान होते ही हैं, उपभोक्ताओं को भी काफी दिक्कतें होती है। कोटेदारों ने बताया कि नई मशीनें आने के बाद सर्वर की दिक्कतें ज्यादा हो रही हैं।
पलिया के दस ग्राम पंचायतों में नहीं हुआ चावल का उठान
पलिया। क्षेत्र में बाढ़ आने के कारण राशन की कई दुकानों पर अभी चावल का उठान नहीं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में करीब 8 से 10 ग्राम पंचायत में चावल का उठान नहीं हुआ है। शहर की नौ दुकानें हैं, जहां पर चावल नहीं पहुंचा है। दो-तीन दिनों से सर्वर में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं। इसकी वजह से कोटेदार व राशन लेने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ई-केवाईसी और राशन वितरण एक साथ होने से सर्वर की समस्या है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्देश मिले हैं कि दोपहर एक बजे तक केवाईसी न करें, ताकि सर्वर की समस्या न रहे। कुछ जगह उठान नहीं हो सका। खासकर पलिया क्षेत्र में। 15 जुलाई तक शत-प्रतिशत उठान हो जाएगा।
अंजनी कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी