फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rare tree frog seen in Dudhwa

दुधवा में दिखा दुर्लभ ट्री फ्रॉग

Thu, 16 Jul 2020 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Rare tree frog seen in Dudhwa
ट्री फ्राग। - फोटो : LAKHIMPUR
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व में जीपीएस सिस्टम से लैस एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग (मॉनिटरिंग एप के साथ की जाने वाली पेट्रोलिंग)जारी है। इस दौरान टीमों को दुर्लभ वन्यजीव भी दिखाई दिए हैं। जिसमें ट्री फ्रॉग शामिल है।
विज्ञापन

एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग की शुरुआत दो साल पहले हुई थी। यूं तो यह पेट्रोलिंग पूरे साल चलती है लेकिन मानसून सीजन में यह अधिक प्रभावी बनाई जाती है। इस सिस्टम के तहत टीमों के पास उपलब्ध एनरॉयड फोन कंट्रोल रूम के कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े रहते हैं। यदि टीमें कहीं मुसीबत में पड़ जाएं तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम को तुरंत मिल जाती है। पेट्रोलिंग के दौरान टीमें रास्ते में मिलने वाले विशेष जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की फोटो भी अपलोड करती हैं।
विज्ञापन

पिछले साल दुधवा टाइगर रिजर्व में गश्ती टीमों ने 15 जून से 31 अक्तूबर पेट्रोलिंग की थी। इस साल 15 जून से लेकर 14 जुलाई तक पेट्रोलिंग की जा चुकी है। पेट्रोलिंग में फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक, डीडी बफरजोन डॉ. अनिल कुमार पटेल, डीडी मनोज सोनकर, वार्डन एसके अमरेश आदि शामिल हैं। इन टीमों के साथ स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (एसटीपीएफ ) के जवान भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में पेट्रोलिंग के दौरान एफडी संजय पाठक को एक पेड़ पर दुर्लभ प्रजाति का ट्री फ्राग दिखाई दिया। उन्होंने इसकी तस्वीर भी ली है। यह मेढक केवल दुधवा में ही मिलता है। दुधवा के नाम पर ही इसका नामकरण कैरोमेंटिस दुधवाएनसिस है। इसका बॉयोलॉजिकल नाम ‘चिरीजेलस दुधवाइंसिस’ है। यह पानी या भूमि पर रहने के बजाय पेड़ पर रहता है। पीले-हरे रंग का होने के कारण यह पत्तियों में छिप जाता है। जिसके कारण यह बहुत मुश्किल से दिखाई पड़ता है।
--
जीपीएस सिस्टम से लैस एम स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग डीटीआर में पूरी मेहनत से की जा रही है। इस दौरान दुर्लभ ट्री फ्राग का दिखना एक बड़ी उपलब्धि है।
-संजय पाठक, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed