Lakhimpur Kheri: घर में लाल रंग का सांप देख ग्रामीण के उड़े होश, वनकर्मियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
दुधवा के जंगल से सटे इलाके में एक बार फिर दुर्लभ प्रजाति का रेड कोरल कुकरी सांप देखा गया। ये सांप ग्रामीण के घर में घुस आया था। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विस्तार
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बंशीनगर गांव में एक ग्रामीण के घर दुर्लभ प्रजाति का रेड कोरल सांप दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की तरफ से एक टीम ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और सांप को पकड़ लिया।
दुधवा के वार्डन महावीर सिंह ने सांप को रेड कोरल प्रजाति का सांप होना बताया। वन विभाग द्वारा इस सांप को दुधवा के जंगल में छोड़ा गया है। गौरतलब है कि रेड कोरल प्रजाति का सांप पिछले चार साल पहले 2020 में करीब 80 साल बाद दुधवा के जंगल में दिखाई दिया था।
सांप की यह प्रजाति विलुप्तप्राय प्रजाति के रूप में जानी जाती थी, लेकिन 2020 के बाद से यह कई बार सैलानियों के साथ ही गांवों के आसपास यह दिखाई दिया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस प्रजाति के सांप को दुधवा का जंगल मुफीद लगा है। वह यहां अपना निवास बना रहा है। इस सांप को रेड कोरल कुकरी के नाम से जाना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.