फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rare endangered pangolin found, will be released into the wild

Lakhimpur Kheri News: दुर्लभ लुप्तप्राय पेंगोलिन मिला, जंगल में छोड़ा जाएगा

Tue, 10 Oct 2023 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rare endangered pangolin found, will be released into the wild
धनगढ़ी-नेपाल के सामुदायिक वन में दुर्लभ प्रजाति का पेंगोलिन।
धनगढ़ी/नेपाल। जिले के घोड़ाघोड़ी नगर पालिका के सामुदायिक वन की टंकी के पास एक दुर्लभ प्रजाति का पेंगोलिन मिला है। वनकर्मियों ने उसे पकड़कर सुक्खड़ वन कार्यालय पर लाकर रखा। बाद में उसे बर्दिया राष्ट्रीय पार्क में छोड़ने की बात कही गई।
विज्ञापन


कैलाली जिले के सब डिवीजन कार्यालय सुक्खड़ प्रमुख नीतेश राज भट्टराई ने बताया कि घोड़ाघोड़ी नगर पालिका के वार्ड पांच वन खेत शिव समाज सामुदायिक जंगल के पास लुप्तप्राय दुर्लभ प्रजाति का पेंगोलिन दिखाई दिया। वन डिवीजन कार्यालय पहलवानपुर के प्रमुख राम विचारी ठाकुर ने बताया कि इसका वजन 15 किलोग्राम है। लंबाई साढ़े तीन फिट है। इनके दांत नहीं होते हैं, इसकी 60 से 70 सेंटीमीटर की जीभ होती है। जिससे यह अपना भोजन पकड़ता है। नेपाली में इसे तामेसालक, थारू भाषा में साल मछली व अंग्रेजी में पेंगोलिन व भारतीय भाषा में सालक कहते हैं। बताया गया कि यह नेपाल, भारत और चीन जैसे एशियाई देशों के जंगल में पाया जाता है, नेपाल में इसकी प्रजाति लुप्त होने की कगार पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed