फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rar on the tap in every house, first the woman, then the minister's slip

Lakhimpur Kheri News: हर घर नल पर रार, पहले महिला, फिर मंत्री की फिसली जुबान

Fri, 16 Jun 2023 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rar on the tap in every house, first the woman, then the minister's slip
लखीमपुर खीरी। जल जीवन मिशन की समीक्षा के लिए मुड़ियाखेड़ा गांव का दौरा करने पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने वास्तविकता उजागर करते समय एक महिला की जुबान फिसल गई। योजना में गड़बड़ी पर मंत्री भी नाराज हुए और उन्होंने मौके पर अधिकारियों को जमकर फटकारा। इस दौरान उनके मुंह से अपशब्द भी निकल गए।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मुड़िया खेड़ा में जनता से सीधा संवाद किया। ग्राम प्रधान को आगे कर कहा कि यही वह शख्स हैं, जिन पर आपके घर में स्वच्छ जल पहुंचाने का जिम्मा है। वहां मौजूद एक महिला ने प्रधान पर अभद्र टिप्पणी की। इस पर मंंत्री ने फौरन मुद्दा बदल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं व ग्रामीणों को जेजेएम के तहत हुई ट्रेनिंग के बारे में मंत्री के पूछने पर डीपीएमयू के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर शरद शुक्ला संतोषजनक जानकारी न दे सके। जिसपर स्वतंत्र देव सिंह ने कड़ी फटकार लगाई। वहीं विभागीय अफसर-कर्मचारियों से जवाब-तलब करते हुए असंतोषजनक उत्तर मिलने पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की भी जुबान फिसल गई। उनके मुंह से गाली निकल गई। ग्राम प्रधान का कहना है संबंधित महिला पंचायत चुनाव के दौरान से रंजिश मानती है। साजिशन बदनाम करने की नीयत से टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंताओं को चेतावनी

जलशक्ति मंत्री ने अभियंताओं को चेतावनी दी कि जिन साइट में घर-घर नल पहुंचाने का काम गति नहीं पकड़ेगा, वहां उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। गांव-गांव में काम को गति देने के लिए फील्ड में उतरना पड़ेगा। निगरानी करने के साथ, जिला प्रशासन का सहयोग और ग्राम प्रधानों के साथ बैठकें करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed