{"_id":"662eb5a5f588934b4b0ac6c6","slug":"rape-of-teenage-girl-accused-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-118909-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के मुताबिक, शौच के लिए जाते वक्त शनिवार देर शाम आरोपी युवक किशोरी को उठा ले गया और दुष्कर्म किया। अगली सुबह किशोरी गांव के बाहर बदहवास हालत में मिली। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दर्ज रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि शनिवार देर शाम किशोरी शौच के लिए गई थी। जब काफी देर तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन पूरी रात किशोरी को खोजते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। अगली सुबह परिजन पुलिस के पास जा ही रहे थे कि गांव के बाहर किशोरी बदहवास हालत में मिली।
उसने बताया कि गांव छेड़ीपुर निवासी हारून उसे उठा ले गया और दुष्कर्म किया। सुबह गांव के बाहर बदहवास हालत में छोड़ गया। परिजनों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की तहरीर दी। एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।