फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rape

दुधमुंहे बच्चे के साथ दवा लेने जा रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 08 Oct 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
rape
rape
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही महिला का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मंगलवार को दुधमुंहे बच्चे की दवा लेने पैदल गोला आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में लक्ष्मनयती के पास गांव निवासी दो युवक उसे सड़क के किनारे खेत में खींच ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने मामले की जानकारी घर आकर पति को दी। पति महिला को मंगलवार को ही कोतवाली लेकर आया और तहरीर नानक चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह को दी। पति का कहना है कि पुलिस ने दिन भर कोतवाली में बैठाए रखा। इसके बाद भी न तो उसकी रिपोर्ट लिखी और न ही मेडिकल परीक्षण कराया। नानक चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच कर रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन

महिला से रेप का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। हो सकता है कि आपसी रंजिश के चलते महिला रिपोर्ट लिखवाना चाह रही हो, जांच की जा रही है।
-अनिल यादव, कोतवाली निरीक्षक गोला
--
विवाहिता ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह चार अक्तूबर को अपने मायके जनपद शाहजहांपुर के एक गांव से पति के साथ ससुराल आ रही थी। तभी रास्ते में बाइक की चेन टूट जाने पर उसने देवर को बुलाया और उसके साथ बाइक से ससुराल के लिए चल दी। आरोप है कि रास्ते में सुनसान जगह पर देवर ने बाइक रोक ली और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेेहोशी की हालत में उसे घर ले जाकर छोड़ आया। बाइक ठीक कराकर देर रात पहुंचे पति को उसने पूरा वाक्या बताया तो वह अवाक रह गए। जब उसने अपने भाई से पूछताछ की तो वह झगड़े पर आमादा हो गया। पीड़िता नेे कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने बताया मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed