फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rape attempted with girl in Lakhimpur, mother-to-be treated

लखीमपुर: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, मां शिकायत करने गई तो पीटा

Tue, 14 Jan 2020 12:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Jan 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
rape attempted with girl in Lakhimpur, mother-to-be treated
rape

पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे ने गांव की 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी की मां जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंची तो उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। गंभीर हालत में महिला शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सोमवार को पीड़ित परिवार एसपी से मिला और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंचे थाना भीरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी घर पर परचून की छोटी दुकान करती है, जिससे परिवार का खर्च चलता है। गांव के पूर्व प्रधान ने दुकान से सामान उधार लिया था। कई बार रुपये मांगे, लेकिन नहीं दिए। बार-बार तकाजा करने से वह नाराज था। 5 जनवरी की शाम छह बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री खेत में गई थी। पूर्व प्रधान के पुत्र ने उसे गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी तरह वह चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई।
विज्ञापन

 
आरोप है कि बेटी को लेकर मां आरोपी के घर उलाहना देने गई तो उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसपी पूनम ने मामले को गंभीरता से लेकर एसओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed