{"_id":"6009bb6a8ebc3e33617d97c1","slug":"rang-laaya-movement-attached-to-bcpm-district-headquarters-chc-superintendent-will-be-investigated-lakhimpur-news-bly4345131158","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाया आंदोलनः बीसीपीएम जिला मुख्यालय से अटैच, सीएचसी अधीक्षक की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाया आंदोलनः बीसीपीएम जिला मुख्यालय से अटैच, सीएचसी अधीक्षक की होगी जांच
विज्ञापन
पलियाकलां। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात बीसीपीएम व सीएचसी अधीक्षक पर सुविधा शुल्क मांगने और आशाओं को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए आशा, आशा संगिनी और एएनएम का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। एसीएमओ ने धरना स्थल सीएचसी पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानीं। सीएमओ से वार्ता के बाद एसीएमओ ने बीसीपीएम को जिला मुख्यालय से अटैच करने व सीएचसी अधीक्षक की जांच कराने का आश्वासन दिया, फिर भी शाम तक लिखित तबादला आदेश मिलने की मांग को लेकर वह सीएचसी पर डटी रहीं।
बुधवार को सीएचसी में तैनात बीसीपीएम पर आशाओं ने आशा बाउचर जमा करने के समय प्रतिमाह सुविधा शुल्क मांगने, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के लाभार्थियों के फार्म जमा करने पर प्रतिमाह पांच सौ रुपये मांगने का आरोप लगाया है। अधीक्षक पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप आशाओं व एएनएम ने लगाया था। पूरे दिन धरना प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी सुबह से ही धरना प्रदर्शन जारी रहा।
सूचना पर जिले से एसीएमओ डॉ. आरके दीक्षित आशा व एएनएमों से वार्ता करने सीएचसी पहुंचे। उन्होंने पहले बीसीपीएम से वार्ता की। इसके बाद आशाओं को वार्ता के लिए बुलाया, लेकिन आशा व एएनएम सबके सामने ही वार्ता करने पर अड़ी रहीं। एसीएमओ को एएनएम और आशाओं ने ज्ञापन दिया। एसीएमओ ने सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल से फोन पर वार्ता की। वार्ता के बाद एसीएमओ ने कहा कि सीएमओ के निर्देश पर बीसीपीएम को जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है, जबकि अधीक्षक के खिलाफ जांच समिति बनाकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने धरना प्रदर्शन खत्म करने की बात कही, लेकिन आशाओं ने लिखित में तबादला आदेश मिलने पर ही धरना खत्म करने की बात कही। आशाएं शाम तक सीएचसी में बैठी रहीं।
विज्ञापन
ऐपवा ने भी आशाओं व एएनएमों का किया समर्थन
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष आरती राय ने धरना स्थल पर पहुंचकर आशाओं व एएनएमों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
मांग के मुताबिक बीसीपीएम को तत्काल प्रभाव से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि सीएचसी अधीक्षक पर जांच समिति बनाकर उनकी भी जांच कराई जाएगी।
- डॉ आरके दीक्षित, एसीएमओ, लखीमपुर खीरी