{"_id":"5d963b658ebc3e93bc19a52d","slug":"ramvarat-lakhimpur-news-bly3787524109","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में धूमधाम से निकली श्रीराम की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में धूमधाम से निकली श्रीराम की बारात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में श्री रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन श्रीराम की बारात बड़े धूमधाम से नगर की सड़कों पर निकली। नगरवासी चंदौसी का बैंड और सजीव झांकियों को देखने के लिए उमड़ पड़े।
गुरुवार की शाम छह बजे मेला मैदान से रथ पर सवार होकर दूल्हा बने श्री राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ के साथ बारात श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष जनार्दन गिरि, राजेश आनंद मिन्नी सहित पदाधिकारियों ने आरती उतारकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।
बरात में सबसे आगे चंदौसी का मराठा नासिक ढोल बैंड चल रहा था उसके पीछे पल्लवी आर्ट ग्रुप द्वारा पंचमुखी शिव, शेषनाग शैय्या पर लेटी भगवान विष्णु, भगवान शनि, दुर्गा मां, राधा, काली तांडव, शिव पार्वती सजीव झांकियां चल रही थी। श्रीराम बारात अलीगंज रोड, लखीमपुर रोड, मोहम्मदी रोड, खुटार रोड पर निकली तो नगरवासी बारात को देखने के लिए उमड़ पड़े। श्रीराम बारात का नगर में जगह-जगह पर स्वागत किया गया, मोहम्मदी रोड पर जनकपुरी में बारात की अगवानी और भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन
रामरक्षपाल राजपूत, विनोद वर्मा, राकेश तिवारी, रामगुलाम पांडे, अरुण सिंह, अरविंद गुप्ता रामजी, रामचंद्र रस्तोगी, सुभाष मिश्र, पारस प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
श्री रामलीला महोत्सव में आज
नगर के मेला मैदान स्थित रामलीला मंच पर श्री राधा बल्लभ लोकभारती वृंदावन के कलाकारों द्वारा शुक्रवार की शाम तीन बजे से श्रीराम वन गमन, श्रीराम के वियोग में दशरथ मरण, चित्रकूट में भरत मिलाप का मंचन किया।