फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ramkumar President of Gola Bar Association, Vijay became Minister

गोला बार संघ के रामकुमार अध्यक्ष, विजय बने मंत्री

Tue, 25 Jan 2022 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ramkumar President of Gola Bar Association, Vijay became Minister
गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार शाम मतगणना के बाद सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इसमें राजकुमार अध्यक्ष और विजय मंत्री चुने गए। वकीलों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

गोला बार संघ का चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं संयुक्त मंत्री के पदों पर हुआ। जबकि एकल नामांकन होने से शादाब आलम को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। मंगलवार को बार संघ के चुनाव में 213 में से 209 मतदाता वकीलों ने वोट डाले। शाम करीब छह बजे निर्वाचन समिति के राकेश वर्मा, संदीप कुमार अवस्थी, आदर्श वर्मा, विजेंद्र यादव, रजनी सिन्हा, सविता बाजपेई ने परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर रामकुमार 117 मत पाकर विजेता रहे। वहीं प्रेम किशोर मिश्र को 88 मत मिले, उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सक्सेना 108 मत पाकर विजेता रहे, वही नील कमल गुप्ता को 97 मत मिले, महामंत्री पद पर विजय कुमार वर्मा ने 121 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनूप कुमार वर्मा को 38 मतों से पराजित किया। संयुक्त मंत्री पद पर संतोष कुमार ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लाजवंती देवी को 47 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। वकीलों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed