फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ramiyabehad's card holders performed in block

रमियाबेहड़ के कार्ड धारकों नें ब्लॉक में किया प्रदर्शन    

Thu, 11 May 2017 11:26 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Thu, 11 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Ramiyabehad's card holders performed in block
प्रदश्‍ान - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा

विज्ञापन
कोटेदार पर लगाया धांधली का आरोप 
एसडीएम बोले, शिकायत सही, दुकान निलंबन की पत्रावली डीएम को भेजी    
  


रमियाबेहड़ ग्राम पंचायत की बंगाली कॉलोनी के कार्ड धारकों नें कोटेदार पर धांधली का आरोप लगाते हुए ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया ।      

रमियाबेहड़ की कोटेदार कामिनी देवी पर बंगाली कॉलोनी के करीब साठ कार्ड धारकों नें ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कोटेदार पर वितरण न करने तथा कार्ड धारकों से अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम धौरहरा, बीडीओ सहित जिला पूर्ति निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। ब्लॉक पर शिकायत करने वाले कार्ड धारक साजिदा, जदुनाथ, मायादेवी, रामगोपाल, मुकुलरानी, नवदीप दास, मालू, सुनील, रमाकांत सहित करीब साठ कार्ड धारकों नें कोटेदार कामिनी देवी पर आरोप लगाया है कि वह कुछ लोगों को राशन केरोसीन देकर यह कह कर कार्ड धारकों को लौटा देती है कि राशन कम आया था अगले माह बटेगा, जबकि वह राशन ब्लैक मार्केट में बेच देतीं हैं। इन कार्ड धारकों का आरोप है कि कोटेदार कामिनी देवी के पति जमुना प्रसाद कार्ड धारकों से गाली गलौज भी करते है। एसडीएम रामप्रकाश ने बताया कि जांच में कार्ड धारकों की शिकायत सही मिली है। दुकान निलंबन की पत्रावली डीएम को संस्तुति के लिये भेजी गयी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed