{"_id":"65ca8fd8d2ea79acb10ddfa9","slug":"rambaran-murder-case-was-the-compounder-a-victim-of-hatred-arising-from-love-affair-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-114433-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबरन हत्याकांड : कहीं प्रेमप्रसंग से उपजी नफरत का शिकार तो नहीं हुआ कंपाउंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबरन हत्याकांड : कहीं प्रेमप्रसंग से उपजी नफरत का शिकार तो नहीं हुआ कंपाउंडर
विज्ञापन
गांव में भ्रमण करती पुलिस
12 एलकेएच 20
मोहम्मदी। जिस तरह कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कामी निवासी कंपाउंडर रामबरन की हत्या की गई, देखने वाले हर व्यक्ति का यही कहना था कि कोई तो है जो गहरी नफरत करता था। हत्यारा बस मौका ही तलाश रहा था। आसपास के लोगों में चर्चा है कि कंपाउंडर रामबरन का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हो सकता है इसी प्रेम प्रसंग से उपजी लड़की के परिजनों की नफरत का वह शिकार हो गया हो।
पुलिस भी प्रेम प्रसंग की लाइन पर ही जांच कर रही है। ग्रामीणों का ये भी कहना था कि वारदात वाली शाम रामबरन चार-पांच लोगों के साथ खड़ा होकर बातचीत करता हुआ दिखाई दिया था। मौके पर कुछ ऐसी वस्तुएं मौजूद थीं, जो पार्टी की ओर इशारा कर रहीं थी। पुलिस का भी यही मानना है कि पार्टी करने वाले लोगों ने ही रामबरन की हत्या की और भाग गए। पुलिस ने जल्द ही हत्या के खुलासे की बात कही है।
सीसीटीवी और कॉल डिटेल खोलेगी राज
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें सुराग खंगाल रही हैं। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस एकत्र कर रही है। पुलिस मृतक की कॉल डिटेल से भी हत्या में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।