फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ramayana in Doordarshan

लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर फिर से देखी रामायण, ताजा हुई यादें

Sun, 29 Mar 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ramayana in Doordarshan
लखीमपुर खीरी/ गोला गोकर्णनाथ। 33 साल बाद छोटे पर्दे पर शनिवार सुबह रामायण सीरियल का प्रसारण हुआ तो लोगों के बचपन और किशोर अवस्था की यादें ताजा हो गईं और वे भावविभोर हो गए। सन 1987 में दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण शुरू होने के बाद वह घर-घर श्रद्धा का केंद्र बन गया था। उस समय स्थिति यह होती थी कि जब तक प्रसारण चलता था सड़कें सुनसान रहती थीं, यहां तक कि बिजली जाने पर लोग उपकेंद्र तक का घेराव शुरू कर देते थे।
विज्ञापन

डीडी वन पर शनिवार सुबह रामायण के पहले एपिसोड का प्रसारण हुआ। इसमें राक्षसों के आतंक से परेशान देवता भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हैं। तब भगवान विष्णु जल्द ही मानव रूप में अवतार लेने का वादा सभी देवताओं से करते हैं। लॉकडाउन के दौरान जब शनिवार को पुन: प्रसारण शुरू हुआ तो कई लोगों के बचपन की यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन

पड़रिया तुला के प्रधान विजय सिंह बताते है कि जब पहले रामायण आती थी तो पड़ोसी के घर सुबह से ही बैठ जाते थे, अब फिर जब रामायण का प्रसारण शुरू हुआ तो अपने घर में बगैर एंटीना मोड़े बच्चों और परिवार के साथ रामायण देख रहे हैं। वहीं बिजुआ निवासी आशीष बाजपेई ने बताया कि पहले रामायण के लिए पूरा गांव जिनके घर टीवी होता था वहां जमा हो जाता था। अब अपने बेटे और बेटी के साथ रामायण देखी तो वही यादें ताजा हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि लॉकडाउन के चलते एक बार फिर रामानंद सागर कृत रामायण और बीआर चोपड़ा कृत महाभारत सीरियल का दूरदर्शन पर पुन: प्रसारण का निर्णय किया है। यह दोनों सीरियल लोगों को मनोरंजन के साथ जीवन की विषम परिस्थितियों में धैर्य रखने के लिए भी प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed