फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Raksha Sutra tied on brother's wrist with enthusiasm

Lakhimpur Kheri News: उत्साह के साथ भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Tue, 20 Aug 2024 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Raksha Sutra tied on brother's wrist with enthusiasm
राखी बांधकर त्योहार मनाते बच्चे। स्रोत- परिवार
लखीमपुर खीरी। भाई-बहन के अटूट बंधन का त्योहार रक्षाबंधन सोमवार को परंपरागत ढंग से उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक कर दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने राखी बंधवाकर रक्षा का वचन दिया। बहनों ने विधि-विधान और शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांधी। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर खूब उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

जिला जेल में भी रक्षाबंधन को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। पंडाल लगाया गया है। बहनों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है। जेल में 487 बहनों ने 315 बंदियों को राखी बांधी। रक्षाबंधन पर मिठाइयों और राखियों की खूब बिक्री हुई। इधर, रक्षाबंधन के इस पवित्र त्योहार पर मोहल्ला निर्मल नगर निवासी धमेंद्र कश्यप ने गरीब बहनों को मुफ्त में राखियां दी हैं।
विज्ञापन

---------------
तिलककर की दीर्घायु की कामना
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट बंधन का त्योहार रक्षाबंधन परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक कर दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने राखी बंधवाकर बहन को रक्षा का वचन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
भाइयों ने लिया सुरक्षा का संकल्प
ममरी। रक्षाबंधन त्योहार क्षेत्र में काफी धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर होली तिलक लगाकर उनकी कलाई में रेशम धागे की बनी राखियां बांधकर मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों के चरण छूकर उन्हें समर्थ अनुसार दक्षिणा देकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। संवाद
--------------
पसगवां क्षेत्र में रक्षाबंधन पर दिखा उत्साह
पसगवां। क्षेत्र के पसगवां, जंगबहादुरगंज, सुखबसा आदि स्थानों में रक्षा बंधन का त्याेहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, मिठाई खिलाई और दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को रक्षा करने का वचन और उपहार दिए। सभी जगह शांतिपूर्ण वातावरण रहा। संवाद
----------------
पुलिस के जवानों को बांधी राखी
पलियाकलां। रक्षाबंधन के दिन भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एकल अभियान की बहनों ने पलिया कोतवाली पहुंचकर कोतवाल सहित सभी पुलिस स्टाफ को तिलक लगाकर राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। इस दौरान कोतवाल मनबोध तिवारी ने आचार्य बहनों को जलपान कराकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सपना मौर्या, पूनम श्रीवास्तव, करिश्मा राठौर, पूनम मौर्या, सविता राठौर, दीपमाला, चांदनी देवी, यशोदा देवी, ज्योति राजपूत, रीना पाल, सविता राठौर आदि मौजूद रहे। पलियाकलां क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया गया। वहीं संपूर्णानगर, मझगई, चंदनचौकि समेत अन्य जगहों पर त्योहार की धूम रही। त्योहार के चलते प्राइवेट बसों में यात्रियों की खासी भीड़ रही। संवाद
---------------
परंपरागत ढंग से मनाया गया रक्षाबंधन
अमीरनगर। रक्षाबंधन के त्योहार पर कस्बे में सुबह से मोहम्मदी-लखीमपुर हाईवे पर राखियां और मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। संवाद

---------------
बहनों ने भाई की कलाई में राखी बांधकर किया मंगल तिलक
धौरहरा। धौरहरा नगर सहित क्षेत्र के कफारा, होलागढ़, हसनपुर कटौली, खमरिया, ईसानगर आदि पूरे क्षेत्र में बंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध मंगल तिलक किया। संवाद

राखी बांधकर त्योहार मनाते बच्चे। स्रोत- परिवार

राखी बांधकर त्योहार मनाते बच्चे। स्रोत- परिवार

राखी बांधकर त्योहार मनाते बच्चे। स्रोत- परिवार

राखी बांधकर त्योहार मनाते बच्चे। स्रोत- परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed