फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rajesh becomes trade board president, Pradeep elected general secretary

Lakhimpur Kheri News: राजेश बने व्यापार मंडल अध्यक्ष, प्रदीप महामंत्री निर्वाचित

Sun, 29 Sep 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rajesh becomes trade board president, Pradeep elected general secretary
प्रमाण पत्र के साथ विजयी महामंत्री प्रदीप शर्मा, अध्यक्ष राजेश शर्मास्रोत-संवाद
मैलानी। नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में राजेश शर्मा अध्यक्ष और प्रदीप शर्मा महामंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

सच्चिदानंद धर्मशाला में शनिवार सुबह नौ से चार बजे तक मतदान में कुल 687 में 670 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश शर्मा ने प्रतिद्वंद्वी सोमदत्त प्रजापति को 228 मतों से हराकर जीत हासिल की। राजेश शर्मा को 497 और सोमदत्त प्रजापति को 169 वोट मिले। महामंत्री पद पर प्रदीप शर्मा ने प्रतिद्वंद्वी राजू खान को 112 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

प्रदीप शर्मा को 309 और राजू खान को 197 मत मिले। अध्यक्ष पद के चार और महामंत्री पद के पांच मतपत्र निरस्त हो गए। वहीं राकेश अरोड़ा टिंंकू को 147 और सलीम खान को मात्र 10 वोट मिले। जीत के बाद जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी ने विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र देकर शुभकामनाएं दीं। जीत के बाद राजेश शर्मा के समर्थकों ने ढोल, नगाड़े के साथ अबीर, गुलाल खेलते हुए बाजार में जुलूस निकाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed