फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rajeev gandhi samanygyan prtiyogita

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता को मिलेगा लैपटॉप

Sat, 12 Sep 2020 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:40 AM IST
विज्ञापन
rajeev gandhi samanygyan prtiyogita
लखीमपुर खीरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर अल्पसंख्यक विभाग की रफत फातिमा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर 13 एवं 14 सितंबर को होने वाली राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को लैपटॉप और द्वितीय विजेता को मोबाइल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं करीब सौ प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भारत सशक्तीकरण की यात्रा विषय पर 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे हल करने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा। प्रतियोगिता में भारत का स्वतंत्रता संग्राम, आर्थिक एवं कल कारखानों का विकास, विकास से जुड़ी प्रमुख क्रांतियों सहित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा किए गए विकास कार्य और भारत में विज्ञान तकनीकी विकास आदि पर सवाल पूछे जाएंगे। प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 16 से 22 वर्ष के युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। साथ ही प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन होगा। प्रतियोगिता की तारीख की सूचना पंजीकृत मोबाइल पर मेसेज के माध्यम से दी जाएगी। पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खान ने बताया कि करीब पांच लाख पंजीकरण हो चुके हैं। इस मौके पर मेराज वली खान, सिद्धार्थ त्रिवेदी, फारुख सिद्दीकी, इरफान वेग, अजीजुद्दीन सिद्दीकी, यशपाल सिंह, उत्तम राजपूत, रवि गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed