{"_id":"9464b5d95ae6fca132c28ccaa1d6766f","slug":"raised-his-head-in-the-heat-illnesses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बीमारियों ने सिर उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बीमारियों ने सिर उठाया
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती गर्मी के चलते जिले में डायरिया और पेटदर्द का प्रकोप बढ़ गया है। डायरिया और पेटदर्द से पीड़ित चार बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले में गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इससे बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। बीमारियों की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। बीते चौबीस घंटों में जिला अस्पताल में चार बच्चे भर्ती कराए गए हैं। भर्ती होने वालों में खीरी क्षेत्र के ग्राम गिनौना निवासी रमाकांत की नौ वर्षीय पुत्री विमला, थाना क्षेत्र हैदराबाद के ग्राम सकेथू निवासी सुरेश की 11 वर्षीय पुत्री अर्चना, जिला सीतापुर के कस्बा तंबौर निवासी मोबीन की 12 वर्षीय पुत्री सीबा और थाना फूलबेंहड़ क्षेत्र के ग्राम नरहर निवासी ओमप्रकाश की 12 वर्षीय पुत्री रोशनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा बुखार से पीड़ित तीन बच्चे भी भर्ती हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.आईबी त्रिपाठी ने बताया कि सभी बच्चों की हालत में सुधार है। दो दिन में सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।