फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain in half the district... the rest of the area is suffering

Lakhimpur Kheri News: आधे जिले में बारिश... बाकी इलाका तरसा

Mon, 18 Sep 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rain in half the district... the rest of the area is suffering
अमीर नगर में बरसात में गिरी धान की फसल
लखीमपुर खीरी। करीब एक सप्ताह बाद रविवार को जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, लेकिन इलाके तरसते रह गए। हालांकि, बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट हुई और मौसम सुहाना हो गया है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से धान और गन्ने की फसल खेतों में गिर गई।
विज्ञापन

रविवार को पूरे जिले में सुबह से बादल छाए रहे, लेकिन जिले भर में बरसात नहीं हुई। गोला, मोहम्मदी, अमीरनगर, बांकेगंज, पलिया, भीरा, बिजुआ और मैलानी में सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई। जबकि लखीमपुर शहर में बादल तो छाए रहे लेकिन यहां बूंदाबांदी तक नहीं हुई। तेज हवाओं के कारण धान, गन्ने और केले की फसल खेतों में ही गिर गई है। इससे फसल उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। बारिश से कई जगह जलभराव हो गया है। गोला, पलिया और संपूर्णानगर समेत कई जगहों पर बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान शनिवार की अपेक्षा कुछ कम है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, सोमवार को भी जिले में तेज बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। रात में भी तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में फसल गिरने से धान उत्पादन कम होने की आशंका
कृषि विज्ञान केंद्र लखीमपुर खीरी के वैज्ञानिक डॉ. सुहैल अहमद का कहना है कि इस समय धान की फसल में बालियां आ रही हैं। तेज हवाओं के कारण फसल खेतों में गिरने से बालियों में पड़ा दाना मर सकता है। खेतों में पानी भर जाने से बालियों के सड़ने का भी डर है। इससे फसल उत्पादन पर बुरा असर पड़ सकता है। गन्ने और केले की फसल को भी नुकसान होने की संभावना है। गिरे हुए गन्ने की बंधाई करने से गन्ने की फसल के नुकसान को रोका जा सकता है।

गोला में भी फसलों को नुकसान, चिंतित किसान

गोला गोकर्णनाथ। नगर क्षेत्र में रविवार को तेज गरज, चमक, हवा के साथ हुई बरसात में कई स्थानों पर धान, गन्ने की फसल गिर गई है। फसल को भारी नुकसान से किसान चिंतित हैं। अमीरनगर में फसलें बिछ गईं। अधिकतर किसानों की धान की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। मौसम सही होते ही धान की कटाई का काम शुरू हो जाएगा। ग्रामीण इलाकों के रास्तों पर जलभराव हो जाने से बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दीं। उधर, मोहम्मदी में बारिश से धान की फसल को नुकसान हुआ है। धान की कटाई रुक गई है।


मोहल्ला धर्मशाला, दामोदरपुर में सड़क पर भरा पानी
मैलानी। दो दिनों से हो रही बारिश का पानी पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय परिसर में भर गया है। मोहल्ला धर्मशाला और दामोदरपुर के कुछ इलाकों में नाले-नालियों का पानी सड़क पर भर गया है। इससे आवागमन में दिक्कतों के साथ ही नगर में कहर बरपा रहे बुखार का प्रकोप और बढ़ने की आशंका बन गई है। संवाद

अमीर नगर में बरसात में गिरी धान की फसल

अमीर नगर में बरसात में गिरी धान की फसल

अमीर नगर में बरसात में गिरी धान की फसल

अमीर नगर में बरसात में गिरी धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed