{"_id":"6ab80731b6df6457dd018dc1","slug":"rain-hampered-the-deled-exam-yet-candidates-arrived-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-186068-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीएलएड परीक्षा में बारिश ने डाली बाधा, फिर भी पहुंचे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीएलएड परीक्षा में बारिश ने डाली बाधा, फिर भी पहुंचे अभ्यर्थी
Sat, 26 Sep 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
लखीमपुर खीरी। तेज बारिश और हवा के बीच शनिवार को डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न हुईं। अंतिम दिन हिंदी, संस्कृत-उर्दू और कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। दो केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। बारिश के बावजूद 2245 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 21 अनुपस्थित रहे।
डायट प्राचार्य सीमा शुक्ला ने बताया कि गुरुनानक इंटर कॉलेज और धर्मसभा इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। पहली पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी, दूसरी में 11:30 से 12:30 बजे तक संस्कृत-उर्दू और तीसरी में दो से तीन बजे तक कंप्यूटर की परीक्षा हुई।
धर्मसभा में पहली पाली के लिए 384 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 381 ने परीक्षा दी। गुरुनानक में 323 में से 320 शामिल हुए। दूसरी पाली में धर्मसभा के 464 में से 460 और गुरुनानक के 390 में से 385 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। तीसरी पाली में धर्मसभा के 381 में से 378 और गुरुनानक के 324 में से 321 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।