फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway workers will be able to buy e-tickets by making their own travel pass.

Lakhimpur Kheri News: रेलकर्मी अपना यात्रा पास खुद बनाकर ले सकेंगे ई-टिकट

Fri, 17 May 2024 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Railway workers will be able to buy e-tickets by making their own travel pass.
मैलानी। डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर तेजी से बढ़ रहे रेलवे ने ह्यूमन रिसोर्सेज सिस्टम (एचआरएमएस) को अपग्रेड कर यात्रा सुविधा पास लेने की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। रेलकर्मी ई-पास के जरिए अब आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से खुद ई-टिकट बना सकते हैं।
विज्ञापन

एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब तक रेल कर्मचारी एचआरएमएस पोर्टल को लॉगिन कर यात्रा सुविधा पास ले रहे थे, जबकि इससे पहले रेलकर्मियों को सुविधा पास लेने के लिए संबंधित लिपिक से अनुमोदन लेना पड़ता था, लेकिन अब कर्मचारी खुद ही अपना पास लेने के लिए सक्षम हैं। कर्मचारी अपना यात्रा सुविधा पास खुद ही जारी कर आईआरसीटीसी पोर्टल को लॉगिन कर ई-टिकट भी बना सकते हैं। इसके लिए आईआरसीटीसी ने रेलवे पास कनेक्शन ऑप्शन को साॅफ्टवेयर में जोड़ दिया है। इससे कर्मचारियों को ऑनलाइन टिकट बनाने की सुुविधा भी मिल रही है। उन्हें आरक्षण काउंटर पर लाइन लगाने और बेवजह की भाग-दौड़ से छुटकारा भी मिल गया है।
विज्ञापन


मैनुअल पास के लिए लगाने पड़ते थे चक्कर
मैलानी। रेलवे की ओर से रेलकर्मियों, उनके परिजनों और आश्रितों को सुविधा पास के माध्यम से रेलवे में नि:शुल्क यात्रा की छूट है। इससे पहले कर्मचारियों को अपने विभाग के संबंधित लिपिक के पास जाना पड़ता था। पास बनने के बाद विभागाध्यक्ष के दस्तखत और मुहर भी लगती थी। डिजिटल युग में रेलवे ने ह्यूमन रिसोर्सेज सिस्टम (एचआरएमएस) के माध्यम से पास की सुविधा प्रदान की है। अब आईआरसीटीसी के माध्यम से ई टिकट की सुविधा मिलने लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed