फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway premises unconscious elderly succumbs

रेलवे परिसर में बेहोश अधेड़ ने दम तोड़ा

Wed, 27 Jul 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 27 Jul 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Railway premises unconscious elderly succumbs
कुछ दूर मिली लाश - फोटो : demo pic

विज्ञापन
प्लेटफार्म पर पड़ा था, जीआरपी सिपाही ने उठवाकर सीमा रेखा से बाहर डलवाया
सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस मृत देख लौटी

रेलवे स्टेशन पर बुधवार को 50 वर्षीय अधेड़ बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि अस्पताल भेजवाने के बजाय जीआरपी सिपाहियों ने दो युवकों से उसे अपनी सीमा रेखा से बाहर डलवा दिया। हालांकि सूचना पर पहुंची संकटा देवी पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाने के लिए 108 पर फोन कर एंबुुलेंस बुलाई, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर मोरचरी में रखवा दिया है।
भले ही स्टेशन पर यात्रियों की जान माल की सुरक्षा के लिए जीआरपी की तैनाती  की गई हो, लेकिन जीआरपी कर्मी अपनी जिम्मेदारी का किस तरह निर्वहन कर रहे हैं इसकी एक बानगी बुधवार को रेलवे स्टेशन पर उस समय देखने को मिली। जब बेहोशी की हालत में मिले एक अधेड़ को जीआरपी सिपाहियों ने अस्पताल भेजवाने की बजाय दो युवकों से अपनी सीमा रेखा से बाहर लिटवा दिया। दोनों युवक बेहोशी की हालत में अधेड़ को रेलवे डाकघर के सामने कुछ दूरी पर डाल आए।  वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह अधेड़ करीब एक घंटे तक तेज धूप में वहीं पर पड़ा रहा। इसे देखकर वहां पर लोगों का मजमा लग गया, लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल तक नहीं पहुंचाया। इस दौरान किसी ने सीओ सिटी को फोन पर इसकी जानकारी दी। जिस पर पहुंचे संकटा देवी चौकी के एक्शन टू के रविंद्र कुमार और होमगार्ड अनुराग तिवारी ने अधेड़ को अस्पताल में भर्ती में कराने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि जब तक एंबुलेंस पहुंचती तब उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 
अधेड़ कई दिनों से स्टेशन पर शराब के नशे में घूम रहा था। उसे किसी ने बाहर नहीं डलवाया, यह स्वयं अपने आप बाहर चला गया था। एंबुलेंस आई थी,  लेकिन उसकी मौत हो जाने की वजह से उसे नहीं ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मानवेंद्र पाठक, एसओ जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed