{"_id":"6658f637892c4a64b703a424","slug":"railway-power-cut-off-due-to-storm-wheels-of-trains-stopped-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-121156-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आंधी में रेलवे की बिजली गुल, ट्रेनों के पहिये थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आंधी में रेलवे की बिजली गुल, ट्रेनों के पहिये थमे
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी गोरखपुर एक्सप्रेस
मैलानी। बृहस्पतिवार की देर शाम आई आंधी से मैलानी-बांकेगंज के बीच जंगल में ओएचई लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे रेलवे की बिजली गुल होने पर ट्रेनों के पहिये थम गए।
बृहस्पतिवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए और फिर आंधी चलनी शुरू हो गई। हालांकि, मैलानी में आंधी का असर कम रहा। गोला, बांकेगंज में तेज आंधी के चलते मैलानी-बांकेगंज के बीच रेलवे की ओएचई बिजली लाइन पर पेड़ गिर गया। जिस कारण बिजली बाधित हो गई।
मैलानी से शाम छह बजकर पांच मिनट पर गोरखपुर रवाना होने वाली मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस और छह बजकर पचास मिनट पर रवाना होने वाली शाहगढ़-डालीगंज पैसेंजर को मैलानी में ही खड़ा होना पड़ा। सूचना पाकर संबंधित रेलकर्मी टॉवर वैगन लेकर मौके पर रवाना हो गए। समाचार लिखे जाने तक रात आठ बजे तक दोनों ट्रेनें मैलानी में ही खड़ी रहीं, जिससे दोनों ही ट्रेनों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।