{"_id":"5e2746c78ebc3e4b317408a4","slug":"railway-lakhimpur-news-bly392946370","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया से होकर गुजरी रेल बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलिया से होकर गुजरी रेल बस
विज्ञापन
पलिया से होकर गुजरती रेल बस।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। लगभग 150 साल पुरानी छोटी रेल लाइन पर ट्रेनों को बंद करने का फरमान जहां रेलवे ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद कर दिया है। वहीं अब इस रेल प्रखंड पर रेल बस चलाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एक रेल बस का कोच जब पलिया रेलवे स्टेशन से बहराइच के लिए निकला तो लोगों के लिए कौतहूल का विषय बना रहा। लोगों के मन में यह शंका भी हुई कि अब शायद छोटी रेल लाइन जल्द ही इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह जाएगी।
अंग्रेजों के जमाने से बिछाई गई छोटी रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन बड़ी लाइन होने के बाद से मैलानी से केवल नानपारा तक ही रह गया था। इस रूट पर केवल पूरे देश में एकमात्र छोटी रेललाइन की ट्रेनों का संचालन होता था। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे के अधिकारियों ने इस मार्ग को बंद करने के संकेत दिए थे। जिसके बाद इस मार्ग पर रेल बस चलाने की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को रेल बस का एक कोच जब यहां से गुजरा तो देखने वाले लोगों की भीड़ लग गई। खबर उड़ी की कि इस रेल बस से डीआरएम निरीक्षण कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने इस बात का खंडन किया। उनके मुताबिक यह रेल बस केवल यहां से गुजरकर बहराइच ही गई है। रेलवे अधीक्षक महात्तम पांडेय ने बताया कि इस रेल बस से डीआरएम नेपालगंज तक का ही निरीक्षण करेंगे। बताया कि यह निरीक्षण बहराइच से शुरू होगा जिसके बाद वहां से डीआरएम वाया सड़क मार्ग वापस लखनऊ चले जाएंगे।