फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway

दौड़ी तो सरपट दौड़ी ट्रेन

Wed, 28 Aug 2019 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Railway
लखीमपुर खीरी। दो साल दस माह 13 दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जब लखीमपुर से सीतापुर के बीच बड़ी रेल लाइन पर सजी स्पेशल ट्रेन छुक-छुक करती दौड़ी। यात्रियों में अभूतपूर्व उत्साह था। रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी ने धर्मसभा कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। लंबे समय से सूनसान पड़े रेलवे स्टेशन पर बहुत दिनों बाद रौनक दिखी। सुबह आठ बजे से ही स्टेशन पर भीड़ इकठ्ठा होने लगी। ट्रेन में इस पल को यादगार बनाने के लिए युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं में सेल्फी लेने की होड़ रही। ब्रॉडगेज की पहली ट्रेन में सफर के प्रति यात्रियों में काफी उत्सुकता दिखी। टिकट विंडो के खुलते ही यात्रियों में टिकट पाने को लेकर मारामारी मच गई। दोपहर एक बजे जैसे ही रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी ने कार्यक्रम स्थल से हरी झंडी दिखाई। एलईडी स्क्रीन पर देखकर रेल अधिकारियों ने ट्रेन को सीतापुर रवाना कर दिया। ट्रेन की सीटी और उसकी छुक-छुक करती आवाज सुनकर स्टेशन पर मौजूद शहरवासियों की तालियों की गड़गड़ाहट से प्लेटफॉर्म परिसर गूंज उठा। ट्रेन में सवार यात्रियों सहित लोको पायलट, गार्ड एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने हाथ हिलाकर शहरवासियों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

दो सीनियर सहित चार सहायक लोको पायलट लेकर गए ट्रेन
लखीमपुर लखनऊ रेलखंड पर स्पेशल ट्रेन को ले जाने वाले लोको पायलट एवं गार्ड सम्मानित होंगे। इनका सम्मान यात्रियों को सुरक्षित सीतापुर तक पहुंचाने के लिए होगा। लोको इंस्पेक्टर उमेश सिंह के नेतृत्व में लोको पायलट प्रताप सिंह प्रथम एवं सहायक लोको पायलट प्रभाकर वर्मा रेल राज्यमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद ट्रेन को लेकर रवाना हुए। सहायक लोको पायलट एमके गुप्ता, नितिन यादव सहित गार्ड विश्वजीत सरकार और अनिल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबह पांच बजे पैसेंजर चलेगी, शाम 6.30 बजे एक्सप्रेस
समयसारिणी के अनुसार आमान परिवर्तन के बाद बड़ी रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन सुबह पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना होकर 9 बजकर 20 मिनट पर लखनऊ के चारबाग पहुुंचेगी। शाम छह बजकर 40 मिनट पर लखनऊ से चलकर 9 बजकर 40 मिनट पर सीतापुर और रात 11 बजकर 15 मिनट पर लखीमपुर पहुंचेगी। गोरखपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस लखीमपुर से शाम छह बजकर बीस मिनट पर चलकर रात नौ बजकर पचपन मिनट पर लखनऊ और अगली सुबह सात बजकर बीस मिनट पर गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर से रात दस बजकर पंद्रह मिनट पर चलकर सुबह सात बजकर पंद्रह मिनट पर लखनऊ और दोपहर ग्यारह बजकर बीस मिनट लखीमपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed