{"_id":"572a3e5a4f1c1b61145cd496","slug":"railway-budget-in-parliament-appearing-like-agriculture-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में रेल बजट की तरह पेश हो कृषि बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में रेल बजट की तरह पेश हो कृषि बजट
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 05 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
किसान जागरण यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसान जागरण यात्रा के लखीमपुर पहुंचने पर हुई सभा
भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में निकली किसान जनजागरण यात्रा बुधवार को लखीमपुर पहुंची। यह यात्रा किसान सभा के महामंत्री और पूर्व विधायक राजेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश भ्रमण पर है। शहर में इस यात्रा के पहुंचने पर किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया और सदर स्कूल के सामने एक सभा की।
सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में रबी और खरीफ की फसल बर्बाद होने के बाद प्रदेश और केंद्र सरकार ने क्षतिपूर्ति देने का वादा किया था, लेकिन अब तक सिर्फ 30 फीसदी किसानों को ही क्षतिपूर्ति मिल पाई है। क्षतिपूर्ति वितरण में बड़ा घोटाला भी सामने आया है। इसकी जांच की जाए और सभी पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने मांग की कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी किसान, मजदूर, बढ़ई, शिल्पकार, महिला पुरुषों को 6000 रुपया मासिक पेंशन केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर दें। गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रुपया प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए। नहरों की सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए। गन्ने का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए। रेल बजट की तरह कृषि बजट भी संसद में पेश किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी मांग की कि प्रदेश की छोटी नदियों में चेक डैम बनाकर पानी का संचय किया जाए। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सरकार अपने हाथ में ले। सभा में प्रांतीय पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में जिले के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन