फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rahul Mituli ointment applied to the cane farmers

मितौली में राहुल ने गन्ना किसानों को लगाया मरहम

Tue, 27 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मितौली/ मोहम्मदी। (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  मितौली/ मोहम्मदी। (लखीमपुर खीरी)। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rahul Mituli ointment applied to the cane farmers
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
बोले, सरकार बनते ही दिलवाएंगे वाजिब दाम
विज्ञापन

 मितौली की सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी में गन्ना किसानों के प्रति हमदर्दी दिखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो वह किसानों को गन्ने का वाजिब दाम दिलाएंगे। 11 मिनट के भाषण में उन्होंने भाजपा पर सीधा निशाना साधा वहीं सपा और बसपा पर भी तंज कसे। 

लखीमपुर शहर में रोड शो करने के बाद राहुल गांधी दोपहर 2.20 बजे मितौली के मेला ग्राउंड पहुंचे। वहां भीड़ से खचाखच भरे ग्राउंड को देख वह काफी खुश नजर आए। 11 मिनट के अपने भाषण में उन्होंने भाजपा को निशाने पर रखा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार केंद्र में आई। सरकार ने अलग-अलग कई बड़े वादे किए। दो करोड़ युवाओं को 15-15 लाख रुपये देने की बात कही। उन्होंने वहां मौजूद युवाओं से पूछा कि क्या किसी के खाते में 15 लाख रुपये आए, जवाब नहीं मिला। किसानों के प्रति हमदर्दी दिखाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने फसल तैयार करने में जितने पैसे लगते हैं, उसका 50 प्रतिशत किसानों के खाते देंगे। ढाई साल में किसानों को 50 प्रतिशत भुगतान देना तो दूर गन्ने का मूल्य भी नहीं दिला सके। कांग्रेस की सरकार बनी तो वह किसानों को गन्ने का वाजिब मूल्य दिलाएंगे। वर्ष 2008 में कांग्रेस ने 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया। मोदी सरकार ने 1.10 हजार करोड़ का कर्ज 15 उद्योगपतियों का माफ किया, लेकिन इस बात को भाजपा के नेता भी नहीं कहते हैं। कांग्रेस सरकार गरीबों के  लिए काम करेगी। यूपी में कांग्रेस बनी तो वह 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करेंगे। उन्होंने सपा और बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि 27 साल साइकिल और हाथी ने यूपी पर राज किया। भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों को पहले निकाला गया, फिर उन्हें साइकिल पर सवार किया गया। इससे साफ है कि साइकिल बिना भ्रष्टाचार और लूटखसोट के नहीं चल सकती। हाथी फसल के साथ प्रदेश को भी खा गया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पांच साल में यूपी को बदल देगी। सभा को पूर्व सासंद जितिन प्रसाद, जफर अली नकवी, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व सांसद राजनरायन पाल, सुजिता कुमारी ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed