{"_id":"57503eb44f1c1b020910a271","slug":"raging-water-system-is-not-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की व्यवस्था नहीं होने पर भड़के श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की व्यवस्था नहीं होने पर भड़के श्रमिक
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल के जनरल आफिस पर ठोका ताला
स्थानीय चीनी मिल में पेयजल की व्यवस्था न होने पर श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा। कई दिनों से पानी की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराने के बाद जब अधिकारी नहीं चेते तो श्रमिकों ने मिल के प्रशासनिक भवन के जनरल आफिस पर ताला डाल दिया। अधिकारियों से नोकझोंक के बाद पेयजल व्यवस्था सही कराने के बाद ही श्रमिकों ने ताला खोला।
चीनी मिल के अंदर सेंट्रल पार्क के पास श्रमिकों के लिए पेयजल मुहैया कराने के लिए वाटर कूलर लगा है। श्रमिकों का आरोप है कि दो माह से वाटर कूलर खराब होने के कारण भीषण गर्मी में उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ता है। वाटर कूलर ठीक कराने के लिए कई बार अधिकारियों से कहा गया। किंतु अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। विवश होकर श्रमिकों को चीनी मिल के जनरल आफिस के चैनल पर ताला डालना पड़ा।
भारतीय चीनी मिल मजदूर संघ के महामंत्री हरिशंकर कश्यप ने बताया कि 15 दिनों से वे लगातार पेयजल के लिए वाटर कूलर सही कराने के लिए मिल अधिकारियों से कह रहे हैं लेकिन किसी ने बात को गंभीरता से नहीं लिया। जिससे श्रमिकों को यह कदम उठाना पड़ा है। श्रमिकों की चीनी मिल के अधिकारियों से कूलर ठीक कराने की व्यवस्था पर नोकझोंक हुई। फैक्ट्री मैनेजर आरके मिश्र ने बताया कि वाटर कूलर खराब होने के कारण पानी की व्यवस्था बाधित हुई थी जिसे पहले बनवाया भी गया था। उसके बाद पुन: गैस लीक होने के कारण वाटर कूलर खराब हो गया। मैकेनिक को बुलाकर वाटर कूलर सही करा दिया गया है। जब कूलर ठीक हुआ तब दोपहर बाद श्रमिकों ने ताला खोल दिया। इस मौके पर मजदूर संघ के जाकिर अली, गिरिजा शंकर, उमेश कुमार सिंह, मुन्ना, रामकुमार, मनीष, शिवकुमार, उस्मान खां, राजेंद्र प्रसाद, नाशिर अली आदि मौजूद रहे।