{"_id":"6ac7d6c7d1423c86130e8168","slug":"vinay-anshika-tops-in-shot-put-and-aman-pratishtha-tops-in-long-jump-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-187037-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला फेंक में विनय-अंशिका और लंबी कूद में अमन-प्रतिष्ठा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला फेंक में विनय-अंशिका और लंबी कूद में अमन-प्रतिष्ठा अव्वल
Thu, 08 Oct 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सीनियर गोला फेंक प्रतिस्पर्धा में गोला फेंकता प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
लखीमपुर खीरी/ओयल। युवराज दत्त (वाईडी) डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में चल रही 75वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने गोला फेंक और लंबी कूद में दमखम दिखाया।
सीनियर गोला फेंक बालक वर्ग में निघासन के विनय कुमार और बालिका वर्ग में लखीमपुर की अंशिका ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं लंबी कूद में पलिया के अमन और लखीमपुर की प्रतिष्ठा यादव अव्वल रहीं।
सीनियर गोला फेंक बालक वर्ग में मोहम्मदी के रेहान द्वितीय और लखीमपुर के अनिकेश सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में पलिया की रेखा द्वितीय और निघासन की बीरमती तृतीय रहीं।
विज्ञापन
सीनियर लंबी कूद बालक वर्ग में गोला के अविनाश द्वितीय और मितौली के रामरूप तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंजली वर्मा द्वितीय और पलिया की संजना कुमारी तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता के प्रथम सत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने विभिन्न स्पर्धाएं देखीं। गीले ट्रैक को लेकर उन्होंने चिंता जताई। संयोजक जगदीश प्रसाद वर्मा ने ट्रैक सुखाने और प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त बनाने के लिए किए जा रहे इंतजामों की जानकारी दी। इस दौरान जगतपाल, संदीप वर्मा, आयुष शर्मा, अमित कुमार, रामनिवास, देवेंद्र कुमार, राम नरेश, अर्चना पाल, रजनदीप कौर, सुधीर अहिरवार, अमरेंद्र आदि मौजूद रहे।