{"_id":"6ac7d6db249d7337df0ddb9b","slug":"from-the-courtyard-to-space-daughters-should-dream-and-make-them-come-true-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-187080-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आंगन से अंतरिक्ष तक बेटियां देखें सपने, करें साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आंगन से अंतरिक्ष तक बेटियां देखें सपने, करें साकार
Thu, 08 Oct 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेटियों के सपनों की उड़ान घर की चौखट तक सीमित न रहे, बल्कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता के जरिये उन्हें नई ऊंचाइयां हासिल करने का अवसर मिले।
इसी संदेश के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गोला इकाई की ओर से सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला में क्षितिजा युवती सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में युवतियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कहा कि बेटियों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के साथ शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने युवतियों से आत्मनिर्भर बनने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता प्रांत कार्यसमिति सदस्य तनिष्का तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें विकसित करने का महत्वपूर्ण समय है। बेटियां शिक्षा और संस्कारों के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व बाल संरक्षण आयोग सदस्य डॉ. प्रीति वर्मा, प्रधानाचार्या मधु त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।